All India tv news। मिसेज उत्तराखंड का खिताब जीतने वाली अंजू सती मिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में पहुंच गई हैं।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार अंजू सती कर्णप्रयाग के देवतोली की निवासी है। आगामी 21 दिसंबर 2024 को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली मिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में देश के 29 राज्यों की महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। जिसमें अंजू सती उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस कांटेस्ट में अभिनेत्री भाग्यश्री मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगीं।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्राइड ऑफ इंडिया संस्था की तरफ से किया जा रहा है जोकि महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करती है।
अंजू सती के अनुसार वे स्वयं महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में आयोजित होने वाले कांटेस्ट में साक्षात्कार, टेलेंट राउंड और रैंप वॉक राउंड होंगे। वे फाइनल की तैयारी कर रही हैं जिसमें वे उत्तराखंड के पारंपरिक परिधान और संस्कृति को प्रदर्शित करेंगी।
Follow us on👇