All India tv news। मेडिकल की तैयारी कर रहे 24 लाख से ज्यादा छात्रों के भविष्य पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। NEET UG 2026 की परीक्षा हुए अभी कुछ ही दिन बीते थे कि पेपर लीक की खबरों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। दावा किया जा रहा है कि परीक्षा से ठीक 48 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसा 'गेस पेपर' वायरल हुआ, जिसमें से 720 में से 600 नंबर के सवाल हूबहू मुख्य परीक्षा में पूछ लिए गए।
- राजस्थान SOG का बड़ा खुलासा:- राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की जांच में सामने आया है कि परीक्षा से पहले छात्रों के बीच एक 'क्वेश्चन बैंक' या 'गेस पेपर' वायरल हुआ था। इस 410 सवालों वाले पेपर में से करीब 150 सवाल असली NEET पेपर से मैच कर रहे हैं, जो कुल 600 अंकों के बराबर हैं।
- केरल से सीकर का 'नेटवर्क':- जांच के अनुसार, यह कथित पेपर केरल के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे छात्र द्वारा राजस्थान के सीकर भेजा गया था। वहां से यह कोचिंग हब और पीजी संचालकों के जरिए सैकड़ों व्हाट्सएप ग्रुप्स में फैल गया।
- पैसों का खेल:- सूत्रों के मुताबिक, यह पेपर परीक्षा से दो दिन पहले ₹5 लाख तक में बिका, जबकि परीक्षा की रात इसकी कीमत गिरकर ₹30,000 रह गई थी।
- NTA का एक्शन:- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर 3 मई 2026 को हुई परीक्षा को रद्द कर दिया है। केंद्र सरकार ने इस पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी है।
- गिरफ्तारियां:- अब तक सीकर, झुंझुनू और देहरादून से करीब 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें कई करियर काउंसलर और कोचिंग से जुड़े लोग शामिल हैं।
छात्रों के लिए जरूरी सूचना:-
NTA ने स्पष्ट किया है कि NEET 2026 की परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने या फीस देने की जरूरत नहीं होगी। नई तारीखों का ऐलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।
NTA ने स्पष्ट किया है कि NEET 2026 की परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने या फीस देने की जरूरत नहीं होगी। नई तारीखों का ऐलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।

