expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

ऊधमसिंह नगर में मेगा रोजगार मेला: टाटा मोटर्स सहित बड़ी कंपनियों में 1020 पदों पर सीधी भर्ती, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू।

 


All India tv news। ऊधमसिंह नगर के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा और सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में आगामी 10 जून से 12 जून 2026 तक एक विशाल प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार मेले) का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से टाटा मोटर्स पंतनगर और क्राफ्ट्समैन सेक्टर-6 पंतनगर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में कुल 1020 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। चयन पूरी तरह से साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर होगा।
 जरूरी दस्तावेज और तैयारी :-
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों , उनकी फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और अपना अपडेटेड बायोडाटा लेकर तय समय पर पहुंच सकते हैं। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को स्वयं के खर्च पर पहुंचना होगा।
 रोजगार मेले का पूरा शेड्यूल, स्थान और योग्यता :-
1. 10 जून 2026 (बुधवार)
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से
  • स्थान: खण्ड विकास कार्यालय, सभागार, खटीमा
  • कंपनी: क्यूस कॉर्प-टाटा मोटर्स लिमिटेड, पंतनगर
  • पद: NAPS Trainees (1000 पद)
  • योग्यता: इंटर (12th), स्नातक (Graduation) या ITI (समस्त ट्रेड - कोपा एवं सिलाई को छोड़कर) उत्तीर्ण।
  • आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष (महिला और पुरुष दोनों पात्र)।
  • सैलरी/स्टाइपेंड: ₹11,952 से ₹13,952 प्रतिमाह + ₹2,000 इंसेंटिव।
2. 11 जून 2026 (गुरुवार)
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से
  • स्थान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), आजादनगर, सितारगंज
  • विवरण: इस दिन भी उपरोक्त टाटा मोटर्स के NAPS Trainees पद के लिए ही इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। 
3. 12 जून 2026 (शुक्रवार)
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से
  • स्थान: जिला सेवायोजन कार्यालय, पुलिस लाईन रोड, रुद्रपुर
  • कंपनी: क्राफ्ट्समैन सेक्टर-6, पंतनगर
  • पद: कारपेंटर, पेंटर, असेंबलर, हेल्पर (20 पद)
  • योग्यता: कारपेंटर या लकड़ी के कार्य में निपुण, फर्नीचर में पेंट-पॉलिश का अनुभव, न्यूनतम 8वीं पास।
  • आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र)।
  • सैलरी: न्यूनतम ₹13,110 (अनुभव के आधार पर अधिक मिल सकती है)।                                                      
जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने क्षेत्र के सभी योग्य अभ्यर्थियों से इस रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। भर्ती प्रक्रिया या मेले से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी इन आधिकारिक नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
  • 05944-250691
  • 7252030704
  • 8736333806

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.