expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में आयोजित,आगामी चुनावों की रणनीति पर विचार:


All india tv news। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में चल रही है।यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता की जा रही है।बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी सहित बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं। बैठक में इस साल के आगामी नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल के विस्तार पर भी चर्चा की जा सकती है। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जेपी नड्डा का तीन साल का कार्यकाल भी इसी माह समाप्त हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी की इस बैठक के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक से पहले बीजेपी के समर्थकों ने पटेल चौक से एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर तक रोड शो का आयोजिन किया। रोड़ शो में लोगों ने काफी उत्साहित होकर भाग लिया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव मौर्य मौजूद के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़े।

फेसबुक से जुड़े।

टेलीग्राम से जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.