expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

इस कारण किया 20 दरोगाओं को निलंबित।


 All india tv news। उत्तराखंड सरकार ने आज एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। एक साथ 20 दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. गुरूगेशन ने बताया कि वर्ष 2015 की दरोगा भर्ती हुई थी जिसमें कुछ गड़बड़ी के कारण का जांच चल रही थी। आरोप लगाया जा रहा है की भर्ती प्रक्रिया में नकल और धोखाधड़ी हुई थी। जिसके चलते संदिग्ध दरोगाओं को निलंबित करने के लिए संबंधित पुलिस कप्तानों निर्देशित कर दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पंत नगर यूनिवर्सिटी द्वारा कराई गई दरोगा भर्ती 2015 पर आरोप लगाया जा रहा था। इस भर्ती में नकल और धोखाधड़ी हुई है,तथा 20 दरोगाओं की भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा था, जिसके चलते दरोगा भर्ती प्रक्रिया की जांच विजिलेंस विभाग को सौंप दी थी। जांच के बाद पाया गया की भर्ती प्रक्रिया में नकल और धोखाधड़ी पाई गई। जिसके बाद उन सभी 20 दरोगाओं को निलंबित करने के निर्देश दिए गए है।

व्हाट्सएप से जुड़े।

फेसबुक से जुड़े।

टेलीग्राम से जुड़े।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.