जिला पंचायत 19घचकोट।

जिला पंचायत 19घचकोट।
पूजा बोरा को अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाये।

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु
पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

बहनो को राखी की सौगात, कर सकेंगी मुफ्त बस यात्रा :सीएम धामी।

 


ALL INDIA TV NEWS। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की समस्त बहनों को राखी की सौगात दी है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बहने अपने भाई के घर जाने की यात्रा मुफ्त में कर सकेंगी। यह सुविधा 30 अगस्त रात्रि 12:00 से 31 अगस्त रात्रि 12:00 तक रहेगी। 

इस सुविधा की जानकारी मिलने के बाद सभी महिलाओं में खुशी की लहर है। वे उत्तराखंड सरकार व मुख्य रूप से मुख्यमंत्री धामी का इस फ्री बस सुविधा के लिए धन्यवाद व्यक्त कर रही है।


इसके लिए शासन की तरफ से यह ऐलान किया गया है कि निशुल्क की यात्रा का व्यय शासन द्वारा वहन किया जाएगा। 

उत्तराखंड शासन ने हर साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है, क्योंकि त्योहारों के मौसम होने पर सभी लोगों को टैक्सी में महंगा किराया देना पड़ता है। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह सुविधा महिलाओं को दी है। महिलाओं को यह सुविधा उत्तराखंड में संचालित रोड़वेज की बसों में मिलेगी। 

रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं की मुफ्त यात्रा से संबंधित आदेश प्रत्येक डिपो में पहुंच गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/