All INDIA TV NEWS।
पिथौरागढ़ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में तीन स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में मुवानी के पास सूनी पुल पर हुआ, जब मैक्स जीप संख्या UK-05TA-0193 अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे नदी में जा गिरी।
मृतकों की सूची:–
- सिमरन पुत्री कुंदन सिंह (8 वर्ष)
- तनुजा पुत्री चंद्र सिंह (15 वर्ष)
- विनीता पुत्री चंद्र सिंह (14 वर्ष)
- नरेंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह (40 वर्ष), वाहन चालक
- राजेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह (60 वर्ष)
- होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह (65 वर्ष)
- शांति देवी पुत्री केशर राम (50 वर्ष)
- दिकभा पत्नी पंकज सिंह (28 वर्ष)
घायलों की सूची:–
- योगेश कुमार (21 वर्ष)
- श्याम सिंह (50 वर्ष)
- कल्याण सिंह (55 वर्ष)
- सुमित सिंह (22 वर्ष)
- पूजा
- विनीता पुत्री पूरन बहादुर (20 वर्ष)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है और जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।