All India tv news। उत्तराखंड में एक केमू चालक की समझदारी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को जा रही केमू की एक बस (UK04PA2241)का अचानक प्रेशर पाइप फटने से एक बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन बस चालक की सूझ-बूझ से बस में सवार सभी 22 लोग सुरक्षित हैं।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार केमू की एक बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के निकली थी। जैसे ही बस अल्मोड़ा में चितई मंदिर के पास पहुँची तो अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया जिसे देखकर सभी यात्री घबरा गये। लेकिन बस चालक मोहन सिंह ने समझदारी से काम लेते बस को एक पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, जबकि कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। सभी यात्री चालक का धन्यवाद देते हुए उनकी सूझ बूझ की सराहना कर रहे हैं।
बस चालक मोहन सिंह के अनुसार यदि वे समय रहते बस को उस पहाड़ी से ना टकराते तो उसी मोड़ पर बैंड होने की वजह से बस खाई में गिर सकती थी और एक बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने इस बचाव के लिए भगवान को धन्यवाद दिया है।
Follow us on👇

