expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर: 6 आतंकियों के पोस्टर जारी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।

 


All India tv news। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए 6 वांटेड आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए हैं।

राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाले मुख्य समारोह को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए इन पोस्टरों में एक नाम मोहम्मद रेहान का भी है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट' (AQIS) से जुड़ा बताया जा रहा है। यह पहली बार है जब दिल्ली से जुड़े एक घोषित वांटेड आतंकी की तस्वीर सार्वजनिक की गई है। पुलिस और खुफिया विभाग लंबे समय से रेहान की तलाश कर रहे थे।

सुरक्षा के लिहाज़ से, खासतौर पर कर्तव्य पथ और उसके आसपास के इलाकों में अभूतपूर्व इंतज़ाम किए गए हैं। पूरे संवेदनशील क्षेत्र में आधुनिक तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया गया है, जिसमें संदिग्धों की पहचान के लिए फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस के लगभग 10,000 कर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.