expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

मौलेखाल में हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल, सतपुली द्वारा निःशुल्क आंख, नाक, कान, गला जांच कैंप का आयोजन।

 


 All India tv news। सल्ट ब्लॉक के मौलेखाल में सतपुली के द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आंख, नाक, कान और गला की जांच की जाएगी। इस कैंप में निःशुल्क दवाईयां और नजदीक के चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।

कैंप में भाग लेने के लिए लोगों को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पुराने मरीजों की जांच रिपोर्ट साथ लानी होगी। कैंप में पेशेंट आंखों, नाक, कान, गला, पित्त की पथरी, पाइल्स, हर्निया आदि की सर्जरी के लिए एडवाइस भी दी जाएगी और आवश्यकता होने पर सतपुली हॉस्पिटल में भेजने की व्यवस्था होगी, जिसमें निःशुल्क परिवहन की सुविधा भी होगी।

कैंप विवरण:-

दिनांक:- 05.02.26 (5 फरवरी 2026)

स्थान:- मोलेखाल ब्लॉक के पास

समय:- सुबह 10:30 बजे

इस कैंप का आयोजन द हंस फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी को साझा करें और कैंप का लाभ उठाए। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.