All India tv news। चमोली (उत्तराखंड): उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली से डाक विभाग की एक बेहद हैरान करने वाली लापरवाही सामने आई है। यहां एक स्थानीय पोस्टमैन पिछले काफी समय से लोगों की जरूरी डाक बांटने के बजाय उन्हें अपने घर में छुपा कर रख रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब पोस्टमैन के घर से चार बड़े बोरों में ठसाठस भरी हुई पुरानी और नई डाक बरामद की गई। इन बोरों में जरूरी स्पीड पोस्ट, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड और आम चिट्ठियां शामिल हैं।
शिकायतों के बाद खुली पोल ;-
ग्रामीणों को लंबे समय से उनके जरूरी सरकारी कागजात और स्पीड पोस्ट नहीं मिल रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जब डाक विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच की, तो पोस्टमैन के घर पर छापा मारा गया। वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। घर के एक कोने में चार बड़े बोरे रखे थे, जिनमें हजारों की संख्या में डाक और पार्सल बंद पड़े थे।

लाखों लोगों की उम्मीदों पर फिरा पानी :-
इस लापरवाही के कारण कई युवाओं के नौकरी के जॉइनिंग लेटर, जरूरी अदालती नोटिस, बैंक के एटीएम कार्ड और चेकबुक समय पर लोगों तक नहीं पहुंच पाए। ग्रामीणों का आरोप है कि पोस्टमैन की इस हरकत की वजह से कई लोगों का भारी नुकसान हुआ है और कई युवाओं का करियर दांव पर लग गया।

विभाग ने शुरू की कड़ी कार्रवाई :-
डाक विभाग के उच्च अधिकारियों ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। आरोपी पोस्टमैन को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। बरामद की गई सभी डाक को जब्त कर लिया गया है और अब उन्हें संबंधित लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।