All India tv news। रामनगर : देवभूमि के युवाओं का प्रतिभा का डंका एक बार फिर वैश्विक स्तर पर बजा है। रामनगर के किशनपुर पाण्डेय कानिया निवासी मनोज बिष्ट के बेटे हर्षित बिष्ट ने बहुराष्ट्रीय कंपनी अमेज़न (Amazon) में भारी-भरकम पैकेज पर प्लेसमेंट पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षित को कंपनी की ओर से सालाना 47.88 लाख रुपये का शानदार सैलरी पैकेज ऑफर किया गया है।
परिजनों में खुशी का माहौल :-
हर्षित की इस अभूतपूर्व सफलता की खबर मिलते ही उनके गृह क्षेत्र किशनपुर पाण्डेय कानिया में जश्न का माहौल है। पिता मनोज बिष्ट और पूरे परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर्षित ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न सिर्फ अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि रामनगर और पूरे उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है।

क्षेत्रवासियों ने दी बधाई :-
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्षित बिष्ट को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं, हार्दिक बधाई और आशीर्वाद दिया है। सोशल मीडिया पर भी हर्षित की इस कामयाबी की जमकर सराहना हो रही है।