expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा टला, खाई में गिरने से बची कर्णप्रयाग-रामनगर यात्री बस।

 


अल्मोड़ा:
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से शुक्रवार को एक राहत भरी खबर सामने आई है। चौखुटिया क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि, एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया और बस में सवार सभी यात्रियों की जान सुरक्षित है।
पटल गांव के पास हुआ हादसा :-
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चौखुटिया क्षेत्र के पटल गांव के पास हुआ। यात्री बस कर्णप्रयाग से वाया चौखुटिया होते हुए रामनगर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ा और बस सड़क से नीचे की तरफ उतर गई।
एक बच्ची को आई मामूली चोट :-
गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से रुक गया। हादसे के वक्त बस में कई यात्री सवार थे। घटना में केवल एक बच्ची को मामूली चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। बस में सवार अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मौके पर मची अफरा-तफरी :-
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए मौके पर दौड़ पड़े। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है। सभी यात्रियों ने सुरक्षित बचने पर भगवान का शुक्रिया अदा किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.