All India tv news। इस वक्त की एक बेहद दुखद और बड़ी खबर उत्तराखंड के नैनीताल जिले से सामने आ रही है। हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी के निकट गेबुआ क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में एक 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि बाइक पर बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्य समाचार :-
- आमने-सामने की जोरदार टक्कर:-
यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर गैबुआ के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, पदमपुर डोलिया निवासी कमलेश आर्य (32 वर्ष) पुत्र गोपाल राम अपनी मोटरसाइकिल (UK04 CG 5767) से कालाढूंगी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर (UK04 CC 5918) ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। - लिफ्ट मांगकर बैठी थी महिला:-
जांच में सामने आया है कि रास्ते में ग्राम कमोला की रहने वाली बंती थापा ने कमलेश से लिफ्ट मांगी थी। कमलेश उन्हें छोई स्थित उनके एक रिश्तेदार के घर छोड़ने जा रहे थे, लेकिन मंजिल पर पहुँचने से पहले ही वे इस भयानक हादसे का शिकार हो गए। - युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम:-
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और बैलपड़ाव चौकी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुँचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कमलेश आर्य को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने भाई की टेंट की दुकान में काम करता था। - महिला की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर:-
हादसे में घायल बसंती थापा को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। - पुलिस की कार्रवाई और जांच:-
बैलपड़ाव चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद फरार हुए डंपर चालक की तलाश के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

