ALL INDIA TV NEWS। हल्द्वानी। देवभूमि का उभरता लाल बना विश्व के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी।
प्रतिभा किसी भी उम्र या नाम की मोहताज नहीं होती, ये कहावत आज सबसे ज्यादा सटीक बैठ रहीं हैं तो देवभूमि उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी पांच साल के युकेजी में पढ़ने वाले तेजस तिवारी पर आज तेजस किसी परिचय के मोहताज नहीं है, वें विश्व के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी बन गये है, तेजस की इस उपलब्धि पर समुचे उत्तराखण्ड को गर्व की अनुभूति है। तेजस को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने सबसे कम उम्र के खिलाड़ी घोषित किया है।
इसी वर्ष जून में घोषित हुई राष्ट्रीय शतरंज महासंघ की (फीडे) की सूची में उन्हें 1149वीं रैटिगं प्राप्त हुई है।
तेजस की इस उपलब्धि पर हल्द्वानी सहित समूचे उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ी है। तेजस के पिताजी शरद तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता हैं, और माँ इंदु तिवारी गृहणी है। शरद के पिताजी भी कुमाऊं विश्वविद्यालय के शतरंज खिलाड़ी रह चुके हैं।
तेजस अब तक पांच राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, तेजस के स्कूल स्टाफ की तरफ से भी अपने विद्यालय के इस होनहार छात्र की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करी है। तेजस ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने पिताजी को दी है, और उन्होंने बताया कि उनकी मां ने भी उन्हें इस खेल के लिए काफी प्रेरित किया था। तेजस मात्र साढ़े 5 साल की उम्र में खेल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर समूचे देश के साथ उत्तराखंड का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।