भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन।


 All India tv news। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री 92 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। 

डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बनने वाले पहले सिख नेता थे। वे 2004 से 2014 तक भारत के 13वें प्रधानमंत्री रहे। अपने इस कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जिनमें देश को आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से सशक्त बनाना उनका मुख्य उद्देश्य था इसीलिए उन्हें देश के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार भी कहा जाता है। 

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब के गाह नामक गांव (जोकि अब पाकिस्तान में है) में हुआ। कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्त कर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और शिक्षाविद् बने। 1991 में वे भारत के वित्त मंत्री बने और  देश में आर्थिक उदारीकरण की नींव रखते हुए उन्होंने भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया। इसके अलावा उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष और मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दी।

डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने जीवन को देश की सेवा के प्रति समर्पित किया। उन्हें सदैव उनकी सौम्यता और नीतिगत समझ व सुझावों के लिए जाना जाता रहा है। वे एक सच्चे मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी रहे हैं।उनके निधन से पूरे देश में दुख और शोक की लहर दौड़ गई है।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/