जिला पंचायत 19घचकोट।

जिला पंचायत 19घचकोट।
पूजा बोरा को अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाये।

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु
पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

दुःखद खबर: रुद्रप्रयाग में अलखनंदा में गिरी बस।

  


 


All India tv news। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस अनियंत्रित होकर उफनती अलकनंदा नदी में गिर गई, जिसमें 18 लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग घायल हुए हैं।



हादसे का विवरण:-

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बस रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर में अलखनंदा में गिर गई है। बस को 18 सीटर बताया जा रहा है। बस के नदी में गिरते समय सात लोगों के छटकने की खबर मिली है जिसमें से एक की मौत होने की भी पुष्टि हुई है।बाकी लोग घायल हैं।जबकि बस के अंदर फसें लोगों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।राहत व बचाव अभियान चालू है।

बचाव अभियान:-

एसडीआरएफ और पुलिस - घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया गया है।

लापता लोग - 11 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

प्रशासन - जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। 

घायलों का इलाज:-

सात घायल - हादसे में घायल हुए सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एक मौत - हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है।

प्रशासन की अपील:-

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से बचाव अभियान में सहयोग करने की अपील की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/