All India tv news। जौरासी वन क्षेत्राधिकारी महोदय के निर्देशानुसार "हर दिन एक स्वच्छता संकल्प" कार्यक्रम के तहत जौरासी रेंज के मानिला अनुभाग और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला द्वारा स्वच्छता सेवा पर्व के उपलक्ष्य में मानिला मंदिर के चारों तरफ सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
सम्मिलित कर्मचारी और अधिकारी :-
इस स्वच्छता अभियान में वन विभाग के कई कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए, जिनमें वीरेंद्र सिंह रावत - वन दरोगा, नितिन कुमार - वन दरोगा, संजय सिंह - वन बीट अधिकारी, भरत सिंह - वन बीट अधिकारी, किशोर चौहान - दैनिक श्रमिक, शंभू प्रसाद - दैनिक श्रमिक और सौरभ मेहता - छात्रसंघ अध्यक्ष प्रमुख थे।
वन विभाग की पहल :-
वन विभाग द्वारा सेवा पर्व को 'स्वच्छ उत्सव' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक विरोधी अभियान और पक्षी संरक्षण जैसे विषयों पर जोर दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
आगामी कार्यक्रम :-
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वन विभाग आमजन, संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों को पौधे उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।