दशहरे के दिन बड़ा हादसा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 11 लोगों की मौत।

 



 All India tv news।  मध्य प्रदेश के खंडवा में दशहरा के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ है। अर्दला डैम के बैकवाटर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें 6 लड़कियां शामिल हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 से अधिक लोग सवार थे।

हादसे की जानकारी देते हुए अधिकारियों के अनुसार :-

मृतकों की संख्या : 11 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 8 बच्चियां शामिल हैं।

घायलों की संख्या : 3 लड़कियां घायल हुई हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन : प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसमें एसडीआरएफ की टीम शामिल है।

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया :-

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की संवेदनाएं :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.