जिला पंचायत 19घचकोट।

जिला पंचायत 19घचकोट।
पूजा बोरा को अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाये।

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु
पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

विधायक जीना ने खेल महाकुंभ का उद्घाटन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया।

 


All india tv news । राज्य में खेलों का वातावरण सृजित करने के लिए युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षण और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चिन्हित करने के उद्देश्य  से खेल, शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के सहयोग से युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तराखंड देहरादून के निर्देशन में विकास खंड सल्ट के राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में  विकास खंड स्तरीय तीन दिवसीय खेल महाकुंभ 2022 का आयोजन किया गया। 

 प्रथम दिवस की खेल विधाओं का शुभारंभ माननीय विधायक सल्ट महेश जीना के साथ एसडीएम सल्ट गौरव पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। 

 कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला रानीखेत के अध्यक्ष डॉ पुष्कर बिष्ट भी शामिल रहे। डॉ. बिष्ट ने कहा कि खेल शारीरिक तथा मानसिक विकास के साथ साथ सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

 कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मनमोहन सिंह रावत, ब्लॉक खेल समन्वयक ध्यान सिंह, नोडल अधिकारी खेल महाकुंभ दिनेश चंद्र फुलोरिया, प्रधानाचार्य रा इ का टोटाम,  संयोजक मोहन सिंह रावत प्रधानाचार्य रा आ इ का देवायल उपस्थित रहे। सल्ट विधायक महेश जीना ने अपने संबोधन में सभी को खेल महाकुंभ की शुभकामना देते हुए कहा कि खेल छात्र जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।  उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को जनपद स्तर के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वो अपनी तरफ से सभी स्तरों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। वहीं एसडीएम सल्ट तथा खंड शिक्षा अधिकारी सल्ट ने भी खेल महाकुंभ में प्रथम दिवस के विजेता प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित  कर विजेताओं को पुरुस्कृत किया। 

 कार्यक्रम में भाजपा के सल्ट मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, सल्ट मण्डल के महामंत्री भगवत बोरा , सुरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान देवायल, प्रांतीय रक्षा दल गुलाम साबिर आदि मौजूद रहे।

 खेल महाकुंभ की आयोजन में स्कूल स्टाफ  विकास खंड सल्ट के सभी व्यायाम शिक्षकों ने निर्णायक और अन्य भूमिकाओं में अपना सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में मंच संचालन सुंदर कुंवर तथा रश्मि प्रताप ने किया।

खेल महाकुंभ के प्रथम दिन बालक तथा बालिका वर्ग में अंडर 14, 17, 21 की  एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, कबड्डी  , खो खो, बालीबाल, बैडमिंटन आदि खेल विधाएं आयोजित की जा रही हैं। प्रथम दिवस में  अंडर 14 आयु वर्ग के  60 मीटर दौड़ में भूपेंद्र रावत न्याय पंचायत चांच, सलोनी न्याय पंचायत कुनीधार,  अंडर 17 के 100 मीटर दौड़ में गणेश सिंह तथा कु पायल दोनो ही न्याय पंचायत देवायल, अंडर 21 के  100मीटर दौड़ में भूपेंद्र सिंह न्याय पंचायत भौंनखाल, कु सुनीता न्याय पंचायत कुनीधार ने अपने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  अंडर 17 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अजय मनराल, रश्मि रावत, न्याय पंचायत देवायल , 800 मीटर दौड़ में कपिल रावत न्याय पंचायत देवायल, हिमानी न्याय पंचायत चमकना, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  अंडर 21 गोला फेंक प्रतियोगिता में  किशोर रावत न्याय पंचायत कुनीधार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/