All india tv news। राजधानी में आजकल चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी ओर शरारती तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। राजधानी में विधानसभा से कुछ दूरी पर एक सुकुटी से घर जा रही छात्रा पर दो मनचलों ने गोलियां चलाई। मनचलों के निशाना चुकने से गोली सुकुटी पर जा लगी, गोली लगते ही सुकुटी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे छात्रा सुकुटी समेत नाले में जा गिरी। घटना पटेल नगर थाना क्षेत्र के कारंगी चौक के निकट शिवालिक इंक्लेव के पास की बताई जा रही हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंच कर पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घायल छात्रा के गर्दन में छर्रे लगने के निशान पाए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक कोई भी अपराधी पकड़ा नही गया।