All India tv news। देवभूमि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट से एक ऐसी खौफनाक खबर सामने आ रही है, जिसने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर दिया है। सल्ट के बांगीधार स्कूल में बीते 22 जुलाई को एक बहुत बड़ी अनहोनी होते-होते बची। आरोप है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाली एक शिक्षिका अचानक आक्रोश में आ गई और धारदार चाकू तथा ब्लेड लेकर मासूम बच्चों पर टूट पड़ी। इस जानलेवा हमले में बच्चों की यूनिफॉर्म तक कट गई। घटना के बाद से स्कूल के छात्र और अभिभावक गहरे सदमे और दहशत में हैं। आइए देखते हैं इस मामले पर हमारी यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।"
शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में जब शिक्षक ही भक्षक बन जाए, तो मासूम बच्चे आखिर कहाँ सुरक्षित रहेंगे? मामला अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड के बांगीधार स्कूल का है। जहाँ आरोप है कि 22 जुलाई 2026 को शिक्षिका आरजू अंसारी ने गुस्से में आकर छात्रों पर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की।
स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शी बच्चों के मुताबिक, शिक्षिका का आक्रोश इतना खतरनाक था कि उन्होंने बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म को धारदार ब्लेड से काट दिया। गनीमत रही कि बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई, वरना एक बहुत बड़ी अनहोनी घट सकती थी। एक सहमे हुए छात्र ने बताया कि मैडम ने चाकू नीचे एक दुकान से मंगवाया था और ब्लेड क्लास के ही एक छात्र से लिया था। जिसके बाद वह अचानक आगबबूला हो गईं।
बच्चों का साफ कहना है कि मैडम इतनी ज्यादा आक्रोशित थीं कि अगर कोई बीच-बचाव न करता, तो मासूमों की जान पर बन आती। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या सरकारी स्कूलों में बच्चों के भविष्य को संवारने वाले शिक्षकों का यह रवैया जायज है? अभिभावकों में भारी गुस्सा है और वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। सभी एक सुर में आरोपी शिक्षिका को तुरंत सस्पेंड और सलाखों के पीछे डालने की मांग कर रहे हैं।
यह घटना सिर्फ एक स्कूल की नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान है। शिक्षा विभाग को तुरंत इस गंभीर मामले का संज्ञान लेना चाहिए।
जबकि ऑल इंडिया टीवी न्यूज के द्वारा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी को 22/07/2026को सूचित कर गया दिया था उसके बाद भी उच्च अधिकारी द्वारा इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी स्कूल के प्रिंसीपल एवं अन्य स्टाफ से कोई संपर्क नहीं किया गया।
ऑल इंडिया टीवी न्यूज उत्तराखंड शिक्षा विभाग और उच्च अधिकारियों से मांग करता है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपी शिक्षिका पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।




