expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: खाई में गिरी शिक्षकों की कार, बाल-बाल बची जानें।

 


All India tv news उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गुरुवार दोपहर चौखुटिया ब्लॉक में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार पांच शिक्षक घायल हो गए हैं। गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और सभी शिक्षकों की जान सुरक्षित है।

छुट्टी के बाद लौट रहे थे शिक्षक :-
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, चौखुटिया ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज धामदेवल से छुट्टी होने के बाद दोपहर करीब दो बजे पांच शिक्षक एक निजी कार से चौखुटिया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उडलीखान गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर कार के चालक बृजेश सिंह चौहान संतुलन खो बैठे। अनियंत्रित होकर कार सड़क से करीब 16 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार दो बार पलटने के बाद नीचे रुकी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्रामीणों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू:-
हादसा होते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी शिक्षकों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत जिला उप चिकित्सालय ले जाया गया।
बारिश के कारण कम हुई विजिबिलिटी बनी वजह:-
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़क पर दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम थी। खराब मौसम की वजह से चालक को मोड़ का सही अंदाजा नहीं मिल पाया और यह हादसा हो गया।
घायलों की स्थिति:-
अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, कार सवार चार शिक्षकों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, हादसे में घायल शिक्षिका हेमलता नेगी की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनके परिजन उन्हें लेकर रवाना हो चुके हैं। फिलहाल अन्य सभी शिक्षक खतरे से बाहर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.