expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ
मिशन 2027

बड़ी खबर: उत्तराखंड कैडर की तेजतर्रार IAS वंदना सिंह को दिल्ली में मिली बड़ी जिम्मेदारी, DDA में कमिश्नर नियुक्त।

 


All India tv news। नई दिल्ली / देहरादून:

उत्तराखंड कैडर की वरिष्ठ और बेहद लोकप्रिय आईएएस (IAS) अधिकारी वंदना सिंह को केंद्र सरकार ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी बेहतरीन प्रशासनिक क्षमता और त्वरित निर्णयों के लिए पहचानी जाने वाली वंदना सिंह को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में कमिश्नर (लैंड डिस्पोजल) के पद पर नियुक्त किया गया है।
नैनीताल में रहा शानदार कार्यकाल :-
  • बतौर जिलाधिकारी नैनीताल जनपद में उन्होंने अभूतपूर्व काम किए।
  • जनहित के कार्यों और कड़े प्रशासनिक फैसलों से अपनी एक अलग पहचान बनाई।
  • आम जनता की समस्याओं को तुरंत सुलझाने के लिए वे हमेशा चर्चा में रहीं।
नई जिम्मेदारी और चुनौतियां :-
  • अब वे देश की राजधानी दिल्ली के विकास की मुख्य धुरी यानी DDA में सेवाएं देंगी।
  • कमिश्नर (लैंड डिस्पोजल) का पद बेहद जिम्मेदारी और संवेनदशील माना जाता है।
  • उत्तराखंड में उनके शानदार ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए केंद्र ने उन्हें यह बड़ी भूमिका सौंपी है।
उनकी इस नई नियुक्ति से न सिर्फ उत्तराखंड प्रशासनिक हल्के में खुशी की लहर है, बल्कि उम्मीद जताई जा रही है कि वे दिल्ली में भी अपने काम की अमिट छाप छोड़ेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.