जिला पंचायत 19घचकोट।

जिला पंचायत 19घचकोट।
पूजा बोरा को अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाये।

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु
पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न।

 


All India tv news। आज सोमवार को भिक्यासैण के त्रिवेणी होटल में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. पुष्कर बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस जिला बैठक में प्रदेश के सामाजिक समरसता प्रमुख दरबान सिंह धपोला मुख्य रूप से उपस्थित रहे और इनके द्वारा नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।जिलाध्यक्ष डॉ. बिष्ट द्वारा इस बैठक में कौशल विकास, जिला समिति, प्रखंड, खण्ड, उपखंड व ग्राम समिति के विस्तार तथा बाल्मीकि दिवस के साथ- साथ पूरे वर्ष के पूर्वनियोजित कार्यक्रमों के विषय में चर्चा की गई। दरबान सिंह धपोला के द्वारा रक्त दान शिविर लगाने व षष्ठिपूर्ति दिवस के विषय पर अपने विचार रखे गए। इनके अतिरिक्त जिला मातृशक्ति संयोजिका निर्मला शर्मा ने संस्कारों की कमी व महीलाओं में जागरुकता लाने के संबंध में अपनी बात रखी। कार्यक्रम में दिनेश चंद्र सिंह को जिला सह मंत्री का पद दिया गया। भिकियासैण प्रखंड में निम्न नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। 

नंदन सिंह अधिकारी को जिला सह संयोजक,रविंद्र मेहता को प्रखंड अध्यक्ष, अभिषेक बंगारी , जितेंद्र सिंह बिष्ट (नीरज) व संजय बंगारी को प्रखंड उपाध्यक्ष, राजेंद्र रौतेला को प्रखंड मंत्री, हिमांशु बिष्ट को प्रखंड सह मंत्री,कविता मनराल को प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका, जगत सिंह बिष्ट को बजरंग दल प्रखंड संयोजक, गोविंद सिंह जीना को बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक का पद दिया गया। 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष द्वारा नवीन दायित्ववानों को बधाई देते हुए उनसे दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व तत्परता के साथ करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की आशा की गयी। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/