All India tv news । उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक अच्छी खबर मिली है कि उत्तराखंड में युवाओं के लिए फ्री ड्राइविंग योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के युवाओं को भारी लोड वाले कॉमर्शियल वाहन चलाने की ट्रेनिंग देने के साथ ही प्रतिदिन 100–100 रूपये भी दिए जाएंगे और ट्रेनिंग की फीस का भुगतान भी सरकार द्वारा किया जाएगा। इस योजना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर परिवहन विभाग द्वारा शुरू किया जा रहा है। इस योजना की पुष्टि संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने की है।
आपको बता दें कि वास्तव में राज्य सरकार द्वारा परिवहन के क्षेत्र में रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए फ्री ड्राइविंग ट्रेनिंग योजना की शुरुआत की है। यह ट्रेनिंग देहरादून के झाझरा में स्थित इंस्टीट्यूट आफ ड्राइविंग एंड ट्रेफिक रिसर्च में कराई जाएगी। इस योजना के पहले चरण में एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 1000 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। ये ट्रेनिंग 21 से 23 दिन तक रहेगी। सामान्य तौर पर जिसमें लगभग 17 हजार से अधिक का खर्चा आता है। लेकिन सरकार के अनुसार इस खर्च को परिवहन विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। नियमानुसार व्यावसायिक वाहनों के लाइसेंस हेतु आवेदन के लिए किसी भी प्रतिष्ठित संस्थान से 21 से 24 दिन का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक है। इस योजना के तहत दिए गए प्रशिक्षण के बाद कामर्शियल वाहनों को चलाने का लाइसेंस मिल जाएगा। अभी फिलहाल इस योजना को केवल देहरादून में ही चालू किया गया है। इस योजना के सफल होने पर इसे अन्य जिलों में भी चालू किया जाएगा।
Follow us on👇

