expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड के विद्यालयों में लगी सभी भर्तीयों पर रोक।

   


All India tv news। उत्तराखंड के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली सभी भर्तियों पर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से रोक लगा दी है। शासन द्वारा ये रोक भर्तियों में अनियमितता की शिकायत मिलने पर लगाई गई है। इस विषय में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकहै व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती में हेराफेरी की शिकायतें मिलने पर इन विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक सहित कनिष्ठ व वरिष्ठ सहायक आदि शिक्षणेत्तर पदों की नियमित भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।


शिक्षा सचिव के आदेशानुसार अग्रिम आदेश आने तक रोक जारी रहेगी। इस दौरान विद्यालय द्वारा पठन पाठन की कार्यवाही जारी रखने के लिए जरूरत होने पर अपने व्यय पर अस्थायी व्यवस्था की जा सकती हैं।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.