रावत ई स्टाम्प विक्रेता.

रावत ई स्टाम्प विक्रेता.

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु
पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

शारदीय नवरात्र में दो दिन रहेगी तृतीया , बन रहा अद्भुत संयोग।


All India tv news। प्रत्येक वर्ष अश्विन मास के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा के साथ नवरात्रों का प्रारंभ होता है। इस बार गुरुवार 03 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्रों में मां दुर्गा के व्रत पूजन करने से मनुष्य की सभी मनोकामना पूरी होती है। मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की व्रत-पूजा के साथ ही नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है।इस बार तृतीया तिथि दो दिन की रहने से नवरात्र की अवधि में वृद्धि रहेगी। जोकि काफी शुभ और समृद्धिदायक माना जाता है। जबकि 11 अक्तूबर को अष्टमी व नवमी पूजन एक साथ किया जाएगा। 

इस बार घटस्थापना के दो शुभ मुहूर्त बताए जा रहे हैं जिनमें पहला मुहूर्त सुबह 06 बजकर 15 मिनट से सुबह 07 बजकर 22 मिनट तक और दूसरा मुहूर्त(अभिजीत मुहूर्त) सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। 

नवरात्र की शुरुआत घटस्थापना के साथ की जाती है। जिसकी वजह से ये पहला दिन विशेष महत्व रखता है। 

घटस्थापना पूजन में लाल रंग का साफ कपड़ा, मिट्टी का बर्तन और कलश, किसी पवित्र स्थान की मिट्टी (मंदिर या घर के गमले से), जौ, आम या अशोक के पत्ते, नारियल, अखंड ज्योति के लिए दीया, कलावा या मौली, सुपारी, सिंदूर, फल, फूल, मिठाई,फूल माला, पंचामृत, दूर्वा, अक्षत, रुई की बाती, गंगाजल, सिक्का, शहद, इत्र, घी, धूप, कपूर और नैवेद्य आदि सामग्री की आवश्यकता होती है।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/