All India tv news। उत्तराखंड के छात्रों पर अब अतिरिक्त भार पड़ने वाला है। प्राथमिक स्तर के विधार्थीयों को अब पांच की बजाय सात विषय पढाये जाएंगे। शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई राज्य पाठ्यचर्या का स्टीयरिंग कमेटी से अनुमोदन के बाद अब अंतिम रूप देने के लिए इसे शासन के पास भेजा जाएगा।
विभाग द्वारा तैयार पाठ्यचर्या ड्राफ्ट में प्राथमिक स्तर पर तीसरी कक्षा से पांचवीं कक्षा तक अब पांच की बजाय सात विषय पढ़ाए जाएंगे। इन विषयों में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, कला शिक्षा, हमारे चारों ओर का संसार और शारीरिक शिक्षा को शामिल किया गया है। अभी तक इन कक्षाओं में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, पर्यावरण और गणित विषय ही पढ़ाए जा रहे हैं। उच्च प्राथमिक स्तर पर कक्षा छह से कक्षा आठ तक भी अबसे हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला, शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य और व्यावसायिक शिक्षा आदि नौ विषय पढ़ाए जाएंगे। कक्षा नौ और कक्षा दस में भी हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला, शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य, अंतर विषयक क्षेत्र की शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा आदि को शामिल किया गया है। जबकि कक्षा 11 व 12 में उत्तराखंड बोर्ड की वर्तमान में संचालित विषयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप अध्ययन का विकल्प यथावत रहेगा। विधार्थियों के स्कूल नहीं आने की स्थिति में उन्हें ऑनलाइन भी पढ़ाया जाएगा।
इसके अलावा विद्यालय का समय व समय विभाजन चक्र प्रदेश की भौगोलिक विषमता के अनुसार बनाया जा सकेगा। इसके लिए विद्यालय खुलने व बंद होने का समय विकासखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल होगा। इसके विपरीत विद्यालय में पठन-पाठन के लिए निर्धारित समय में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
Follow us on👇