रावत ई स्टाम्प विक्रेता.

रावत ई स्टाम्प विक्रेता.

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु
पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 33 आईएएस और 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले।


All India tv news। उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें 33 आईएएस और 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों में चार जिलों के डीएम भी शामिल हैं।

नए डीएम नियुक्त:–

रुद्रप्रयाग: प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का नया डीएम बनाया गया है।

चंपावत: मनीष कुमार को चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तरकाशी: प्रशांत कुमार आर्य को उत्तरकाशी का डीएम नियुक्त किया गया है।

पौड़ी गढ़वाल: स्वाति भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल का डीएम बनाया गया है।


आईएएस अधिकारियों के तबादले:–






• आनंद वर्धन से जलागम विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

• आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव वित्त के अलावा निदेशक एवं अध्यक्ष उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है।

• एलएल फैनई को अवस्थापना विकास के आयुक्त के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है।

• शैलेश बगौली को सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

पीसीएस अधिकारियों के तबादले: –



• बंसीलाल राणा को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन की जिम्मेदारी मिली है।

• रामदत्त पालीवाल को अपर निदेशक डॉक्टर आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी की जिम्मेदारी मिली है।

• चंद्र सिंह को निदेशक समाज कल्याण की जिम्मेदारी मिल गई है।

• अशोक कुमार को परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की जिम्मेदारी मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/