All India tv news। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालुओं के एक दल को हरी झंडी दिखाकर गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया। यह दल पांच दिवसीय यात्रा पर जा रहा है, जिसमें 19 महिला और 13 पुरुष यात्री शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के संबोधन :-
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना और उनके जीवन में आध्यात्मिक शांति एवं आनंद का संचार करना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
यात्रा की व्यवस्था :-
श्रद्धालुओं के आवास, भोजन आदि की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास केंद्रों में की गई है। इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत, विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।