All India tv news। आज 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं।
पूजा का शुभ मुहूर्त :-
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक है। इस दौरान महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करेंगी।
चंद्रोदय का समय :-
चंद्रोदय का समय शहरों के अनुसार अलग-अलग है। दिल्ली और नोएडा में रात 8:13 बजे, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू और लुधियाना में रात 8:08 से 8:11 बजे के बीच, कोलकाता में शाम 7:41 बजे और लखनऊ व प्रयागराज में रात 8:02 बजे चंद्रोदय होगा।
करवा चौथ का महत्व :-
करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही भोजन ग्रहण करती हैं।
आज का पंचांग :-
आज का अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल और चंद्रोदय समय जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।