expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा के सल्ट में बाघ की दहशत: वन विभाग ने बिछाया हाईटेक 'कैमरा ट्रैप' का जाल, 21 कैमरों से रखी जा रही पल-पल की नजर ।

 


All India tv news। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मानव और वन्यजीव संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। अल्मोड़ा जिले के सल्ट  क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ लगातार बाघ की धमक से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की सुरक्षा और बाघ की लोकेशन को ट्रेस करने के लिए अब वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है

इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करते हुए और वन्यजीव की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के लिए वन विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र में निगरानी को बढ़ाते हुए कुल 21 हाईटेक कैमरा ट्रैप  लगाए गए हैं
इन ऑटोमैटिक कैमरों के माध्यम से बाघ के मूवमेंट, उसकी आवाजाही के रास्तों और उसकी दैनिक गतिविधियों पर 24 घंटे लगातार नजर रखी जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन कैमरों से मिलने वाले डेटा और तस्वीरों के आधार पर आगे की रेस्क्यू रणनीति तैयार की जाएगी।
इसके साथ ही वन विभाग ने स्थानीय लोगों से बेहद सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीणों को अकेले जंगलों की तरफ न जाने और शाम के वक्त घरों से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.