expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

डीएसबी परिसर के पास टिनशेड में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप।

 


All India tv news। नैनीताल स्थित
डीएसबी परिसर के समीप स्थित लंघम बस्ती में शनिवार दोपहर एक आवासीय टिनशेड में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें उठते देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
आसपास के नागरिकों ने बिना समय गंवाए तत्काल स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू कर आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आग से होने वाले नुकसान की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों, पुलिस तथा दमकल विभाग की तत्परता से आग को अन्य घरों में फैलने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.