expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

जीआईसी नौलाअल्मोड़ा में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन।


All india tv news। परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने के लिए देश के सभी छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखाई  दिया। इस का अनुमान इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए रजिस्टर्ड छात्र- छात्राओं की संख्या से लगाया जा सकता है । इस परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम में शामिल होने के लिए 38 लाख विधार्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया। 27 जनवरी 2023 को परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में सभी वर्चुअल विद्यालयों में वर्चुअल क्लास रूम के माध्यम से विधार्थियों को प्रतिभाग कराया गया।
इसी कार्यक्रम के तहत आज राजकीय इंटर कॉलेज नौला में वर्चुअल क्लास के माध्यम से विद्यालय के सभी विधार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों व जन प्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विधार्थियों के न केवल परीक्षा से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया अपितु दैनिक दिनचर्या से संबंधित प्रश्नों का भी समाधान किया। 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इस साल पिछले साल की तुलना में 15 लाख अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं।इस बार परीक्षा पे चर्चा का यह छठवां संस्करण है। यह प्रोगाम 27 जनवरी 2023 को राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया।
ये परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम एक वार्षिक कार्यक्रम है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आने वाली बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले विधार्थियों के साथ बातचीत की जाती हैं। इस आयोजन में प्रधानमंत्री द्वारा छात्रों के परीक्षा के तनाव और अन्य मुद्दों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.