expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड परिवहन कर्मचारियों का आज हुआ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।


All India tv news। उत्तराखंड में रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन की वजह से बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन की वजह से प्रदेशभर में रोडवेज बसों का संचालन बाधित रहा। देहरादून ऋषिकेश व दिल्ली के साथ साथ अन्य राज्यों में जाने वाली बसें भी नहीं चली। नियमित बसों के ना चलने से यात्रियों , नौकरी पेशा लोगों व कॉलेज के छात्रों को अपने गंतव्य तक जाने में परेशानी हो रही है। वास्तव में अपनी अनेक मांगों को लेकर आंदोलनरत उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रबंधन के साथ हुई वार्ता असफल होने पर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो 31 जनवरी की रात से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना शुरू कर देंगे। इस बार परिवहन निगम के कर्मचारियों के सभी संगठन एक संयुक्त मोर्चा बनाकर अपनी मांगों को मनवाने की तैयारी में हैं। जिसके तहत आज शुक्रवार को ISBT देहरादून परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस धरने में अशोक चौधरी , दिनेश पंत, जगदीश बहुगुणा , हरेंद्र सिंह , राम किशनराम , प्रेम सिंह रावत , रवि नंदन कुमार , दिनेश पंत के साथ बहुत सारे अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.