expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

धामी सरकार का नया फैसला,इनकी संपति होगी कुर्क।


All India tv news । उत्तराखंड सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने कथन में कहा है कि यदि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षाओं में नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। सीएम धामी ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों से निपटने के लिए सख्त रणनीति बनाई गई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो परीक्षार्थी परीक्षा में अनुचित संसाधनों का प्रयोग करते पाए जाएंगे, उन्हें आगामी 10 वर्षों तक राज्‍य की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। हाल ही में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लेखपाल पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद STF द्वारा मामले की जांच में अन्य कई परीक्षाओ में भी धांधली का खुलासा हुआ है। जिसके बाद अब राज्य सरकार सभी भर्ती परीक्षाओं को लेकर काफी कड़े कदम उठा रही है।

हमसे जुड़ें।👇 https://chat.whatsapp.com/GpTtpHBzndo0TjMAKpFXuI https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31 https://www.facebook.com/allindiatvnew https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.