expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

यूकेपीएससी ने जारी किये एडमिट कार्ड,7 और 8 फरवरी को होगी परीक्षा।

 


All india tv news। उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। UKPSC द्वारा यह परीक्षा सात और आठ फरवरी 2023 को कराई जाएगी। परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा आदेश जारी किया गया है कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालयों के साथ संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक कुलसचिव के रिक्त पदों पर सहायक कुलसचिव परीक्षा- 2022 के लिए मुख्य / लिखित परीक्षा का आयोजन 07 फरवरी 2023, मंगलवार और 08 फरवरी 2023, बुधवार को कराया जाएगा।परीक्षा एकल परीक्षा केंद्र परीक्षा भवन , उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग हरिद्वार में संपन्न कराई जाएगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं ।

 एडमिट कार्ड को ऐसे करें डाउनलोड:-

सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं । होम पेज पर असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। पूछे गए विवरण को दर्ज कर सबमिट करें। आपका सहायक रजिस्ट्रार एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले कर रखे।

हमसे जुड़ें।👇 https://chat.whatsapp.com/GpTtpHBzndo0TjMAKpFXuI https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31 https://www.facebook.com/allindiatvnew https


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.