मौसम विभाग ने फिर से किया अलर्ट जारी।
0
जनवरी 23, 2023
All india tv news। बढ़ती ठंड के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और ठंड से थोड़ी राहत मिली हुई है। लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जल्द ही मौसम फिर से खराब होने वाला है। पूर्वानुमान में दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के साथ उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अतिरिक्त पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग से मिले अलर्ट को ध्यान में रखते हुए आने वाले 24 और 25 जनवरी के लिए मिली चेतवानी को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल धीरज सिंह ने सभी अधिकारियों को सचेत रहने के आदेश दिये है। साथ ही क्षेत्र में तैनात सभी अधीनस्थ कार्मिकों व संसाधनों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। नैनीताल जिले में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना के मद्दैनजर अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दे दिये गये हैं।
Tags

