expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट और भिकियासैण में वीडीओ और वीपीडीओ का धरना प्रदर्शन।

 


All india tv news।सल्ट विधानसभा के मौलेखाल में आज ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों ने उनके कार्यों के एकीकरण के संबंध में जारी शासनादेश के विरोध में सल्ट ब्लॉक कार्यालय में हड़ताल व कार्य बहिष्कार किया। इस कार्य बहिष्कार में विकास खंड एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज रावत, महामंत्री रविंद्र कुमार सागर, नीरज कुमार, विकास कुमार, विजय मनराल, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे। 


भिक्यासैन।

 विकासखंड भिक्यासैण में भी इस आदेश का विरोध किया गया। भिकियासैण में  वीडीओ और वीपीडिओ द्वारा बीडीओ कार्यालय के आगे नारेबाजी व धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार से एकीकरण का आदेश वापस लेने की मांग की। धरने में प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रेम रावत, ललित मोहन सिंह, पुष्पा बिष्ट, हेमा उपाध्याय आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.