All India tv news। उत्तराखंड में महिला होमगार्डों के 330 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को एक सितंबर से चालू कर दिया जाएगा। उत्तराखंड शासन द्वारा इस भर्ती के लिए मानक तय कर लिये गए हैं जिसके बाद होमगार्ड मुख्यालय ने आगे की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती प्रक्रिया 10 जिलों के लिए शुरू की जा रही है। महिला होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में 06 जिले तथा दूसरे चरण में बाकी के 04 जिले शामिल किए जाएंगे।दोनों चरणों की भर्ती प्रक्रिया के लिए 23 अगस्त 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। होमगार्ड मुख्यालय द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया को अक्टूबर 2023 तक पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद सफल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया जाएगा।
Follow us on👇