All India tv news। उत्तराखंड शिक्षा विभाग अब "इसरो" की ओर से संचालित चंद्रयान अभियानों को प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने जा रहा है। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।इसके साथ ही शिक्षक दिवस को सभी राजकीय विद्यालयों में से मनाये जाने के साथ- साथ राज्य व ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाना है। अभी कुछ समय पहले एलटी में चयनित शिक्षकों को आने वाले 06 सितंबर 2023 को नियुक्तिपत्र सौपें जाएंगे। यह जानकारी प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग की बैठक के दौरान दी।उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 अभियान की सफलता ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। राज्य के विद्यालयी शिक्षा पाठ्यक्रम में इस उद्देश्य से चंद्रयान अभियानों को शामिल किया गया है जिससे बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हो सके।
Follow us on👇