All India tv news। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की शुभांगी मिश्रा ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प के आगे कोई भी असफलता टिक नहीं सकती। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा NEET UG में 570 अंकों का शानदार स्कोर हासिल करने के बावजूद, सामान्य वर्ग की ऊंची कटऑफ के कारण शुभांगी का सरकारी कॉलेज से MBBS करने का सपना टूट गया था।
इस बड़े झटके के बाद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। बिना किसी महंगे कोचिंग संस्थान का सहारा लिए, शुभांगी ने घर पर ही रोजाना 8 से 10 घंटे सेल्फ-स्टडी शुरू की। उनकी इसी कड़ी मेहनत और सटीक रणनीति का नतीजा रहा कि महज 2 महीने के भीतर उन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि एक साथ 5 सरकारी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहरा दिया।
शुभांगी ने एमपी पुलिस कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर (SI), एएसआई स्टेनो, सूबेदार और एसएससी स्टेनोग्राफर की परीक्षाओं को क्रैक किया है। पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल पिता की इस होनहार बेटी की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद अब शुभांगी का अगला लक्ष्य देश की सबसे कठिन UPSC सिविल सेवा परीक्षा को पास करना है।

