तेंदुए ने हमला कर महिला को किया घायल।


All India tv news। अल्मोड़ा के द्वाराहाट में एक महिला पर तेंदुए के हमले की खबर सामने आ रही है। तेंदुए की दहशत से गांव और नगर के लोग परेशान हैं।

 द्वाराहाट के अंतर्गत बेढूली गांव में एक बुजुर्ग महिला पर बुधवार की सुबह सात बजे के आसपास एक तेंदुए ने हमला कर दिया है। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को सीएचसी ले जाया गया। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

 दरअसल द्वाराहाट के बेढूली गांव निवासी रुकमा देवी (70) पत्नी स्व. मान सिंह अपने घर के नजदीक के खेत में जा रही थीं। उसी समय खेत में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने रुकमा देवी पर हमला कर दिया। महिला के चीख़ने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर उनके परिजन व गांव वाले शोर मचाते हुए वहां पहुँचे। जिससे तेंदुआ भाग गया। तेंदुए ने महिला के हाथ, पांव और पीठ में पंजों से घायल कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा महिला को सीएचसी ले जाया गया। जहां ईलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। 

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि शंकर सिंह के अनुसार महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत फैली हुई है । सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर गश्त शुरु कर दी है जिससे वहां पर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाया जा सके।

ग्रामीणों द्वारा मांग करने के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया और छह घंटे में ही तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ रात भर गांव के आसपास ही गुर्राता रहा। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.