जिला पंचायत 19घचकोट।

जिला पंचायत 19घचकोट।
पूजा बोरा को अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाये।

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु
पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

नैनीताल से बुरी खबर , दुर्घटना में आठ लोगों की हुई मौत।

   


All India tv news। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में विकासखंड बेतालघाट के क्षेत्र ऊंचाकोट में सोमवार की देर रात एक पिकअप वाहन के खाई में गिरने से सात नेपाली श्रमिकों सहित आठ लोगों की मृत्यु हो गई है। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रात होने के कारण अंधेरा अधिक हो रहा था जिसस रेस्क्यू में काफी परेशानी हुई। हादसे में चालक सहित नेपाल मूल के सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। 


पुलिस के अनुसार 38 वर्षीय चालक राजेंद्र कुमार पुत्र हरीश राम के साथ नौ नेपाली मजदूर पिकअप वाहन से रात लगभग साढ़े दस बजे रामनगर के लिए रवाना हुए। कुछ ही दूरी पर चालक के संतुलन खोने से गाड़ी करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन के गिरने की आवाज सुनकर पास के गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े व पुलिस प्रशासन को भी सूचित किया।

 सूचना मिलते ही बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद और राजस्व उपनिरीक्षक कपिल कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और  रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्घटना में चालक सहित सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दोनों घायल श्रमिकों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/