All India tv news। जन्मदिन पर परिवार के साथ भीमताल घूमने आए एक व्यक्ति की हुई मौत। परिवार ने उठाये पहाड़ी क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विनोद आर्या (74) पुत्र गणपत राय मुंबई के आरएस नवलकर मार्ग तारवाड़ी चीर बाजार के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक की बेटी वसुधा आर्य मुंबई में ही एक आईटी कंपनी में काम करती है। वसुधा के अनुसार वे लोग 30 नवंबर को उनके पिता विनोद आर्या का जन्मदिन मनाने उत्तराखंड के भीमताल आए और वहीं एक होटल में ठहरे थे। अगले दिन 01 नवंबर को सभी नैनीताल घूमकर आये और रात को होटल में ही पिता का बर्थडे मनाया। अगली सुबह सोमवार से पिता की तबियत बिगड़ गई। उन्हें लूज मोशन हो गए और उनका शुगर लेवल कम हो गया।
तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वसुधा का आरोप है कि वहां पर डॉक्टरों ने उसके पिता का इलाज करने से मना कर दिया जबकि उनकी नब्ज चल रही थी। काफी मिन्नतें करने के बाद ईलाज शुरू किया और हल्द्वानी के सुशीला तिवारी में भेज दिया गया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पूरा परिवार पर्वतीय क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए इन सबको अपने पिता की मौत का जिम्मेदार मान रहे हैं। उनके मुताबिक यदि समय पर उपचार मिल जाता तो उनके पिता की जान बच जाती।