All India tv news। जौरासी रेंज के मानिला अनुभाग में हरेला महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर बाज, काफल, पदम, शहतूत, दाड़ीम आदि फलदार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग:-
वीरेंद्र सिंह रावत, मनिला अनुभाग अधिकारी
संजय सिंह, वन बीट अधिकारी
भरत सिंह, वन बीट अधिकारी
शिवाश उनियाल, वन दरोगा
स्थानीय लोग:-
यशपाल सिंह, बिना देवी, भगवती तिवारी, तनु मेहता,
मालती देवी आदि
हरेला महोत्सव का महत्व:-
हरेला त्योहार उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो सावन के महीने में मनाया जाता है। यह त्योहार हरियाली और फसलों के विकास का प्रतीक है। इस अवसर पर पौधारोपण करना एक शुभ कार्य माना जाता है, जो पर्यावरण संतुलन और प्रकृति की सुरक्षा में मदद करता है।