All India tv news। वर्ष 2025 की 29 जनवरी को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के बाद माघ के महीने में पड़ने वाले अमावस्या मौनी अमावस्या के नाम से जानी जाती है। यह अमावस्या पितृ दोष शांति के लिए काफी खास मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही पीपल के पेड़ की पूजा भी पूरे विधि-विधान से की जाती है। इस वर्ष की मौनी अमावस्या इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन त्रिग्रही संयोग बन रहे हैं। मौनी अमावस्या पर किए जाने वाले कार्य जिनसे सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।
• मौनी अमावस्या पर व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है।
• मौनी अमावस्या पर पितृ दोष शांति के लिए पिंडदान व तर्पण आदि किया जाता है।
• इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र आदि का दान किया जाता है।
• इस दिन विशेष उपाय के तौर पर मौन व्रत धारण कर सकते हैं।
• इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना या सुनना चाहिए।
Follow us on👇