राष्ट्रपति मुर्मू ने शूटिंग कोच सुभाष राणा को किया द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित।

 


All India tv news। उत्तराखंड के पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड प्राप्त कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। सुभाष राणा उत्तराखंड के नैनबाग क्षेत्र में चिलामू गांव के निवासी हैं। वे देश के लिए पैरा शूटिंग टीम के कोच रहें हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। 

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें द्रोणाचार्य अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। उनके इस सम्मान पर ना केवल देश में अपितु पूरे राज्य में खुशी का माहौल बना हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ ही अन्य प्रमुख लोगों द्वारा सुभाष राणा को बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/