All India tv news। उत्तराखंड यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश शासन से उत्तराखंड रोडवेज को सौ नई बसें खरीदने की अनुमति मिलने के बाद प्रबंधन ने टेंडर जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में रोडवेज के पास लगभग 1400 बसें है। जिनमें से रोडवेज की अपनी 900 बसें हैं जबकि 500 बसें अनुबंध पर हैं।
रोडवेज की अपनी बसों में से लगभग 400 बसें अपने निर्धारित समय से अधिक चल चुकी हैं। बसों की कमी के कारण रोडवेज इन बसों को बाहर नहीं कर पा रहा है।
वित्त नियंत्रण आनंद सिंह के अनुसार छह महीने पहले भी रोडवेज को उत्तराखंड सरकार द्वारा 100 नई बसों को खरीदने के लिए 40 करोड़ ऋण की अनुमति दे दी गई थी।
किया जाना चाहिए था, लेकिन इनको चला रहा है। पुरानी बसों को बाहर करने के लिए रोडवेज ने उनकी जगह नई बस खरीदने की तैयारी कर दी है। सरकार ने छह महीने पहले 100 नई बसों की खरीद के लिए 40 करोड़ ऋण लेने की अनुमति दे दी थी।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने नए टेंडर का विरोध करते हुए बताया कि जिस कंपनी से एक साल पहले 130 बसें खरीदी गई थी, उस कंपनी के साथ आगे भी 100 बसें इसी दर पर उपलब्ध कराना तय हुआ था। लेकिन इस समय बसों की कीमत लगभग 10% बढ़ गई है। इस कीमत पर बसें खरीदने से रोडवेज पर लगभग छह करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
Follow us on👇